*अदालत में कुशाग्र हत्याकांड मुकदमे की सुनवाई जारी, तीनों आरोपियों से 58 सवाल पूछे गए*

 

 

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मिश्रा ने बताया कि कुशाग्र हत्याकांड मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, मुकदमा कुशाग्र के पिता संजय कनोडिया, माता, चाचा, दो विवेचक, दो मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी, पोस्टमार्टम के डॉक्टर, पंचायतनामा व शव ले जाने वाले पुलिस कर्मी समेत 14 लोगों के बयान दर्ज कराए गए हैं।

 

अधिवक्ता मिश्रा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एडीजे सुभाष चंद्र की अदालत में आज धारा 313 सीआरपीसी के तहत तीनों अभियुक्तों के बयान दर्ज किए गए, जिस दौरान उनसे कुल 58 सवाल पूछे गए। तीनों अभियुक्तों ने कुछ मामलों में अपराध में शामिल न होने की बात कही है, लेकिन कुछ स्थानों पर उपस्थित होने की बात भी स्वीकारी है।

 

अदालत ने इन तथ्यों को देखते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए आगामी मंगलवार, 6 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। साथ ही अदालत ने आरोपियों को अपने बचाव में गवाह प्रस्तुत करने का अवसर दिया है।

 

सुनवाई के दौरान आरोपी प्रभात ने अदालत में अपनी गाड़ी का नंबर प्रस्तुत किया, जबकि दूसरे आरोपी शिवा ने वारदात के समय फिरौती का पत्र डालने के लिए स्कूटी के इस्तेमाल की बात स्वीकारी।

 

शासकीय अधिवक्ता ने आशंका जताई है कि आगामी गणतंत्र दिवस से पहले मामले की सुनवाई पूरी होने और अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *