दिनांक-03.01.2026

 

उत्तर प्रदेश सरकार की अपराध नियंत्रण के प्रति सख्त एवं स्पष्ट नीति के अंतर्गत वर्ष-2025 में कानपुर जोन पुलिस द्वारा किए गए प्रभावी एवं योजनाबद्ध प्रयासों के परिणामस्वरूप कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। निरंतर सधन पुलिसिंग, त्वरित निरोधात्मक कार्यवाही तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदमों के चलते जोन में घटित अपराधों में निरंतर गिरावट देखने को मिली है, जो जनसुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

 

कानपुर जोन पुलिस द्वारा कार्यप्रणाली की गुणवत्ता में सुधार करते हुए अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। पुलिस की त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही के परिणाम स्वरूप विभिन्न श्रेणीयों के जघन्य अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट आयी है। शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति अपनाई गई संवेदनशील नीति के दृष्टिगत कानपुर जोन पुलिस द्वारा पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ की गई प्रभावी कार्यवाही से महिला सम्बन्धी अपराधों में निरंतर कमी आई एवं महिलाओं में स्वावलंबन एवं सुरक्षा की भावना का विकास हुआ।

 

वर्ष 2025 में कानपुर जोन के अन्तर्गत समस्त जनपदों के थाना स्तर पर घटित अपराधों एवं उनमें कृत कार्यवाहियों का विस्तृत संकलन एवं विश्लेषण किया गया। तुलनात्मक विश्लेषण से पाया गया कि विगत वर्ष 2024 के सापेक्ष वर्ष 2025 में लूट के अपराधों में 39 प्रतिशत की कमी, हत्या सम्बन्धी अपराधों में 12 प्रतिशत कमी, बलवा के अपराधों में 11 प्रतिशत कमी, वाहन चोरी के अपराधों में 18 प्रतिशत कमी, अन्य कुल चोरी सम्बन्धी अपराधों में 14 प्रतिशत कमी, अपहरण के अपराधों में अब तक 95 प्रतिशत अपह्ताओं की सकुशल बरामदगी करने में कानपुर जोन की पुलिस पूर्णतः सफल रहा है। इसी प्रकार उत्तर-प्रदेश सरकार के निम्न महत्वूपर्ण बिन्दुओं से सम्बन्धित अपराधों के अध्ययन एवं विश्लेषण से पाया गया कि

 

गो-वध से सम्बन्धित अपराधों में 20 प्रतिशत की कमी आयी है। इसी प्रकार गौ-वध जैसे संवेदनशील अपराधों में वर्ष 2025 में कुल 84 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा 04 अपराधियों के विरूद्ध रासुका के अन्तर्गत कार्यवाही, 02 अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही कर 17,54,697 रूपये की सम्पत्ति जब्त की गयी तथा 05 अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 15 वाहन सीज किए गये।

 

महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष प्रयास महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानपुर जोन पुलिस द्वारा वर्ष-2025 में महिला सम्बंधी अपराधों की रोकथाम, त्वरित निस्तारण एवं पीड़िताओं को न्याय दिलाने हेतु सशक्त, संवेदनशील एवं बहुआयामी कार्यवाही की गई है। शासन की स्पष्ट मंशा के अनुरूप महिला सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई। महिला सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त अपराधियों की तत्परतापूर्वक गिरफ्तारी करायी गयी तथा वर्ष 2025 में 1845 आपराधिक व्यक्तियों के विरूद्ध गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी, जिसके परिणामस्वरूप बलात्कार के अपराधों में 33 प्रतिशत, शीलभंग के अपराधों में 09 प्रतिशत तथा पॉक्सों एक्ट / अपहरण के अपराधों में 01 प्रतिशत की कमी परिलक्षित हुयी है। महिला सम्बंधी मामलों में त्वरित एफआईआर पंजीकरण, समयबद्ध विवेचना तथा प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषियों को कठोर दंड दिलाना सुनिश्चित किया गया। ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत महिला सम्बन्धी अपराधों में 304 व्यक्तियों को सजा करायी गयी, जिसके अन्तर्गत 35 अपराधियों को आजीवन कारावास, 65 अपराधियों को 20 वर्ष या इससे अधिक के कारावास तथा 204 अपराधियों को 20 वर्ष से कम के कारावास से दण्डित कराया गया, जिससे समाज में स्पष्ट एवं कठोर संदेश गया है।

 

मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता को केंद्र में रखते हुए ग्राम, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर 2533 जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमें अन्य विभाग के कुल 5892 कर्मी (आँगनबाड़ी कार्यकत्री, बीसी सखी, लेखपाल, ए०एन०एम०, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक आदि) उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रमों के दौरान कुल 64600 महिला/बालिका उपस्थित रही, जिन्हें महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा प्रचार-प्रसार सम्बन्धी 62891 सामग्री वितरित की गयी। चलाये गये अभियान में कुल-4884 महिलाओं/बालिकाओं की काउन्सलिंग की गयी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सहायता तंत्रों की जानकारी प्रदान की गई। घरेलू हिंसा से पीड़ित 345 महिलाओं का चिन्हीकरण किया गया, 340 महिलाओं / बालिकाओं को काउन्सलिंग/विधिक सहायता उपलब्ध करायी गयी। 597 घरेलू विवाद एवं गुजारा भत्ता के प्रकरणों से सम्बन्धित मा० परिवार न्यायालय के एक्टिव सम्मनों में से 438 का तामीला कराया गया। महिला सम्बन्धी अपराधों में वर्ष 2025 में जेल से रिहा 1135 अभियुक्तों में से 786 का सत्यापन कराया गया।

 

महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी, संवाद एवं विश्वास आधारित पुलिसिंग को सुदृढ़ किया गया। कानपुर जोन के अधीनस्थ जनपदों में कुल 139 थानों पर मिशन शक्ति केन्द्रो की स्थापना करते हुये उनके सफल एवं कुशल संचालन हेतु प्रत्येक थाने के थाना प्रभारी, कुल 232 उपनिरीक्षक (199-पुरूष, 33-महिला) कुल 127 मुख्य आरक्षी (70-पुरुष, 57-महिला) कुल 597 आरक्षी (219-पुरुष 378-महिला) एवं 41 पीआरडी / होमगार्ड की नियुक्ति की गयी है। कुल नियुक्ति 1233 पुलिस कर्मियों में से 1079 पुलिस कर्मियों द्वारा iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है। पुलिस के उत्तरदायित्व तथा विभिन्न महिला अपराधों के सम्बन्ध में समस्त कार्यवाही मानक संचालन प्रकिया में निहित निर्देशों के अनुसार सम्पादित करायी जा रही है, जिनका समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। महिला सम्बंधी अपराधों में जेल से रिहा अभियुक्तों का सत्यापन कर पुनरावृत्ति की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की गई। मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता, मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। इन समेकित प्रयासों के परिणामस्वरूप कानपुर जोन में महिला अपराधों में निरंतर एवं उल्लेखनीय गिरावट परिलक्षित हुई है, जो महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

 

अपराधों में अभूतपूर्व कमी के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कानपुर जोन पुलिस द्वारा विधि अनुमन्य प्रावधानों के अनुसार बड़ी मात्रा में निरोधात्मक कार्यवाही को अमल में लाकर वर्ष 2025 में अब तक 1845 गुण्डा अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा 110 (मिनी गुण्डा) अन्तर्गत 13,891 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही कर भारी धनराशि से पाबन्द मुचलका कराया गया तथा 351 गुण्डा अपराधी जिलाबदर किए गये है। गुण्डा जिलाबदर अपराधियों द्वारा शर्तों का उल्लघंन करने पर 34 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गैंग्स्टर अधिनियम अन्तर्गत 398 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा गया है तथा 40 अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गयी 108 करोड़ रूपये की सम्पत्तियों का जब्तीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त आलोच्य वर्ष 2025 में 14 अपराधियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है।

 

कानपुर जोन के अधीनस्थ जनपदो में अपराधिक कृत्यों में लिप्त चिन्हित 425 माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 24 अपराधियों पर एन०एस०ए० तथा 282 अपराधियों पर गैंगस्टर, 259 पर गुण्डा तथा 268 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाई गयी है। वर्तमान समय में 63 अपराधी जेल में है। अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गयी सम्पत्ति 1144 करोड़ रूपये की जब्तीकरण की कार्यवाही तथा बड़े माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए प्रदेश स्तर पर चिन्हित जनपद फतेहगढ़ के माफिया अनुपम दुबे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 241 करोड़ रूपये की सम्पत्ति तथा जनपद झांसी के माफिया दीप नरायण उर्फ दीपक यादव कुल 573 करोड़ तथा जनपद कन्नौज के अपराधी नवाब सिंह की कुल 20 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की गयी है। माफिया अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए अरबों रूपये की अवैध सम्पत्तियां जब्त की गयी। प्रदेश के कुख्यात माफिया तत्वों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने में कानपुर जोन पुलिस का उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

 

आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कृत कार्यवाही में वर्ष 2025 में 4617 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2376 लीटर अंग्रेजी शराब, 52,750 लीटर देशी शराब जिसकी सम्पूर्ण अनुमानित कीमत 01 करोड़ 20 लाख से अधिक की बरामदगी कर 36 अवैध शराब बनाने के कारखानों को नष्ट कर आबकरी सम्बन्धित अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गयी। मादक पदार्थों के अन्तर्गत गांजा 2576 किलोग्राम, चरस 02 किलो 64 ग्राम, अफीम 01 किलो 65 ग्राम बरामद कर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 04 करोड़ 26 लाख रूपये है, ‘नशे के कारोबार को ध्वस्त करने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में 1078 अवैध शस्त्र व 08 अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी कर 1164 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा कानपुर जोन में 3,38,550 रूपये फर्जी करेन्सी बरामद कर 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

अन्य सराहनीय कार्यों के अन्तर्गत चोरी के अपराधों में 325 दो पहिया वाहन व 28 चार पहिया वाहन बरामद किया गया तथा 99,79,065 रूपये नगद व 35,37,707 रूपये की ज्वैलरी तथा 02,47,69,155 रूपये के अन्य सम्पत्ति की बरामदगी की गयी। इसी प्रकार लूट के अपराधों में 10 दो पहिया वाहन व 02 चार पहिया वाहन बरामद किया गया तथा 06,47,971 रूपये नगद व 19,06,050 रूपये की ज्वैलरी तथा 06,51,379 रूपये के अन्य सम्पत्ति की बरामदगी तथा डकैती के अपराधों में 08 हजार नगद व 01 लाख रूपये की ज्वैलरी तथा 25,34,569 रूपये की अन्य सम्पत्ति की बरामदगी की गयी। खोये/गुमशुदा 3002 मोबाइल बरामद किए गये, जो सम्बन्धित को वापस किये गये जिनकी अनुमानित कीमत 05,75,45,999 रूपये है।

 

शासन द्वारा जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के दृष्टिगत उनके द्वारा संचालित जनसुनवाई-समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित / समयबद्ध निस्तारण किए जाने में कानपुर जोन अव्वल रहा है। शासन द्वारा माह नवम्बर-2025 की जारी की गयी मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में कानपुर जोन तथा कानपुर जोन अन्तर्गत दोनो परिक्षेत्र कानपुर/झांसी व 02 जनपद क्रमशः फतेहगढ़, कन्नौज एवं कुल 139 थानों में से 75 थानों ने प्रथम रैंक प्राप्त किया है। यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में अब तक कानपुर जोन 11 बार, कानपुर परिक्षेत्र-09, झांसी परिक्षेत्र-08 तथा जनपद कानपुर देहात-01, इटावा-01, औरैया-01, फतेहगढ़-02, कन्नौज-02, झांसी-01, जालौन 01 व ललितपुर-02 बार प्रथम रैंक प्राप्त किया है, साथ ही ललितपुर-06 बार टॉप-10 जनपदों में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। जनशिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुये प्रत्येक स्तर पर सतत् अनुश्रवण किया जा रहा है।

 

साइबर अपराध/ धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम एवं घटित घटनाओं में त्वरित कार्यवाही हेतु शासन द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अन्तर्गत जोन स्तर पर 6078 कार्मिकों को साइट्रेन कोर्स हेतु रजिस्ट्रेशन कराकर 3856 कार्मिकों को प्रशिक्षित कराया गया, जो सुचारु रुप से कार्य कर रहे है तथा शेष कर्मियों द्वारा भी प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त साइबर क्राइम से बचाव हेतु निरंतर जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 1530 स्थानों पर विशेष जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया जिसमें लगभग 1,61,000 लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया। साइबर अपराध से सम्बन्धित बचाव हेतु कानपुर जोन के जनपद कानपुर देहात एवं झांसी में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, के मार्गदर्शन में साइबर एक्सपर्ट प्रवक्ता श्री अमित दुबे व श्री राहुल मिश्रा द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया, जिनमे लगभग 02 हजार से भी अधिक व्यक्तिओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिन्हे साइबर अपराध में बरतने वाली सांवधानियों व उनसे बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। साइबर अपराधों से निपटने हेतु प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से चिन्हित संदिग्ध मोबाइल नम्बरों के आधार पर 11 अभियोग पंजीकृत कराते हुए 30 अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। समन्वय पोर्टल के माध्यम से गैर राज्यों से साइबर अपराधों से सम्बन्धित प्राप्त 680 नोटिसो को शत्-प्रतिशत तामील कराया गया, जिससे त्वरित कार्यवाही होने से साइबर अपराधों की रोकथाम व जांच में बड़ा सहयोग प्राप्त हुआ है।

 

कानपुर जोन के अन्तर्गत एनसीआरपी पोर्टल पर वर्ष 2025 में साइबर अपराध से सम्बन्धित 15604 शिकायते प्राप्त हुयी जिनमें कुल 45,94,57,281 रुपये की धनराशि की धोखाधड़ी होना दर्शाया गया। उक्त शिकायतों में त्वरित जॉच एवं कार्यवाही कराते हुये कुल 11,64,68,047 रुपये की धनराशी लीन करायी गयी तथा 2,76,39,497 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी तथा साइबर क्राइम में संलिप्त संदिग्ध 4432 मोबाइल नम्बरों व 1932 IEMI नम्बरों को ब्लॉक कराने की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध से सम्बन्धित कुल 650 अभियोग पंजीकृत कर 353 अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करायी गयी।

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा समाज में भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से माननीय न्यायालयों में विचाराधीन महत्वपूर्ण वादों में ठोस एवं सघन पैरवी कराकर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा कराये जाने एवं पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने हेतु जुलाई 2023 से चलाएं जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत आलोच्य वर्ष 2025 में 02 अपराधियों को मृत्यु दण्ड, 164 अपराधियों को आजीवन कारावास, 67 अपराधियों को 20 वर्ष या इससे अधिक तथा 2644 अपराधियों को 20 वर्ष से कम की सजा कराई गई है।

 

अपराध नियंत्रण में आई यह उल्लेखनीय सफलता उत्तर प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति, शासन-प्रशासन की सतत् निगरानी, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा कानपुर जोन पुलिस की प्रतिबद्ध एवं पेशेवर कार्यशैली का प्रतिफल है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने हेतु भविष्य में भी इसी दृढ़ता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *