24 घंटे में नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बिल्हौर।थाना बिल्हौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बिल्हौर पर दिनांक शनिवार को परिजन की तहरीर पर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।जिसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के कुशल निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए 24 घंटे के भीतर राणा पुल कट चौकी उत्तरीपुरा थाना बिल्हौर के पास से पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।इस दौरान पुलिस ने आरोपी अभिषेक थाना बिल्हौर उम्र करीब 19 वर्ष, को गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया।
