शिवराजपुर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

 

बिल्हौर।थाना शिवराजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टकटोली नहर पटरी के पास से एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 16 क्वार्टर देशी शराब (मस्ती ब्रांड) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुष्पेन्द्र पुत्र रामचन्द्र विश्वकर्मा, निवासी ग्राम जिन्दपुर बताया। शराब रखने का कोई लाइसेंस न दिखा पाने पर उसे धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर शराब को कब्जे में लिया गया। कार्रवाई उपनिरीक्षक हेमेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *