स्टेशन परिसर में यात्री का बैग गुम हुआ और जीआरपी ने कुछ ही घंटों में बैग किया बरामद
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की पैनी निगह
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रेल हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम वी अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण यात्रीगण व उनके सामान की सुरक्षा और मुख्यता मांग मेले के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 3 1 2026 को यात्री योगेश चंद्र पुत्र किसी त्रिपाठी निवासी गोपाल नगर आज जीआरपी थाने पहुंच कर सूचना दी कि मेरे लड़के श्रेया त्रिपाठी का रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रा के दौरान बैग गुम हो गया जिसमें एक लैपटॉप के साथ जरूरी कागजात व अन्य सामान है इसकी सूचना दी इसपर प्रभारी निरीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव क्यूआरटी टीम तथा कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज देखकर उक्त बैग को बरामद करने के निर्देशित दिए जिस पर काफी खोजबीन करने के बाद प्लेटफार्म नंबर 2और3 पर यात्री का बैग सीट के पास मिल गया तत्पश्चात यात्री योगेंद्र चंद के बाग की तलाशी ली जिसमें लैपटॉप के अलावा सामान व कागजात प्राप्त किए जिस पर योगेश चंद्र ने बैग़ के अंदर लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज को देखकर जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह व जीआरपी स्टाफ को धन्यवाद करये हुए भूरी भूरी प्रशंसा की संबंधित थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक की लगातार स्टेशन का माहौल सुगम और यात्रियों को निश्चिन्ता बनाए रखने के लिए स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मो , यात्री प्रतिक्षालय , सिर्क्युलटिंग एरिया , का निरीक्षण करते है जिससे कि किसी शातिर , लुटेरों किसी यात्री की अपना निशाना ना बना सके इसी सोच के साथ प्रभारी निरीक्षक चोरी-छिनैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पैनी निगाह स्टेशन के चप्पे चप्पे पर रखते है साथ ही रेलवे ट्रैक पर तलाशी और चेकिंग कर ही रहे थे कि अचानक मुखबिर की सूचना पर तत्काल प्लेटफार्म नंबर 1पर किसी शराब तस्कर की शराब लेकर बिहार जाने की सूचना मिली वही एक संदिग्थ व्यक्ति पार्सल साइड कूड़ा घर के पास उसको दबोचा और पूछताछ में अपना नाम आदिल पुत्र वहीद निवासी राजपुर थाना कालपी जिला जालौन उत्तर प्रदेश बताया जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष पूछताछ में संतोषजनक जवाब न देने पर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई जिसमें 48 क्वार्टर ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की के मिले वह 8 लीटर 640 म अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10000 से अधिक है । प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के साथ जीआरपी थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा बरामद करी हुई शराब व बियर की लगभग कीमत ₹10000 है , पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि वह कानपुर से शराब ले जाता है और बिहार जाकर करके इस शराब को मनमाने दाम पर बेचता है ।अभियुक्त आदिल के ऊपर कानपुर सेंट्रल के जीआरपी थाने से दो मुकदमे पंजीकृत है एक मुकदमा शराब तस्करी और एक दूसरा मुकदमा चोरी व माल बरामदगी का है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम :
ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी , वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव , उप निरीक्षक मुकुंद लाल , उपनिरीक्षक अजीत प्रताप , हेड कांस्टेबल शिव सिंह , हेड कांस्टेबल हरपाल यादव , हेड कांस्टेबल रमेश सोनकर , हेड कांस्टेबल मोहम्मद सोहैल , कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह , बलवंत चौधरी , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।
