*14 जनवरी को भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रस्तावित आगमन*

*भव्य स्वागत एवं क्षेत्रीय बैठक की तैयारियों को लेकर बनी विस्तृत योजना*

कानपुर 4 जनवरी ।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगामी 14 जनवरी को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में आगमन प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर आज भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय कार्यालय में जिला अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें आगमन, स्वागत एवं बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तृत योजना रचना की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, निगम/बोर्ड/आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यगण तथा मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे।

इस बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक में यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जाजमऊ क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए सभी स्तरों पर समन्वय बनाकर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता,पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह,सुनील तिवारी, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, उपेंद्र पासवान, सुनील साहू, मयंक भट्ट, आलोक शुक्ला,वीरेंद्र तिवारी, जितेंद्र सचान,पवन पांडे, ऋषभ शुक्ला,अमित प्रजापति,पंकज गुप्ता,सुनील शुक्ला, पुष्पा तिवारी,रश्मि श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव,लवली सक्सेना,शोभा श्रीवास्तव,अर्शी सुल्तान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष के आगमन एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

अनूप अवस्थी

मीडिया प्रभारी

कानपुर क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *