खानकाहे हुसैनी में मौला अली- ख्वाजा गरीब नवाज़ का लंगर सभी धर्मों के लोगों ने चखा।

=====================================

कानपुर 04 जनवरी खानकाहे हुसैनी के ज़ेरे एहतिमाम रसूल ए खुदा के दामाद, इस्लाम के चौथे खलीफा, शेर ए खुदा हज़रत मौला अली (रजि०अ०) और हज़रत ख़्वाजा सैय्यद मोईनुद्दीन चिश्ती ग़रीब नवाज़ (रह० अलै०) का जशन ए विलादत परम्परागत ढंग से धूम-धाम, शान ओ शौकत के साथ मनाया गया।

 

दुआ मे खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद चिश्ती ने अल्लाह से मदीने वाले आक़ा, हज़रत अली, गरीब नवाज़ के सदके मे हम सबको हज़रत अली, गरीब नवाज़ के बताए हुए रास्तों पर चलने, नमाज़ की पाबंदी करने, हम सबके गुनाहों को माफ करने, हमारे मुल्क सूबे व शहर मे अमनो अमान कायम कर तरक्की देने, मासूम बच्चों बहू-बेटियों के साथ वहशी हरकत करने वालों को तबाह-बर्बाद करने, दहशतगर्द के खात्मे, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंदू भाइयों पर ज़ुल्म हो रहा है बेगुनाहों को जान से मारा जा रहा है ऐसे ज़ालिमों दहशतगर्दों पर कुदरती कहर नाज़िल करें, मारे गए लोगों के परिवारों को सब्र देने की दुआ की व पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाने, शादी में फिजूलखर्ची से बचने का संकल्प लिया।

 

दुआ के बाद खानकाहे हुसैनी के बाहर राहगीरों को लंगर, मिष्ठान व चाय का वितरण किया गया। लंगर सभी धर्म के लोगों ने चखा लंगर रात तक चलता रहा। नारे हैदरी या अली या अली, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद हक़ मोईन या मोईन के नारे लंगर वितरण के दौरान लगते रहे।

 

जशन मे इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, सैय्यद अबूज़र जैदी, मोहम्मद मुनीर खान कादरी, हाजी गौस रब्बानी, इशरत अली, परवेज़ आलम वारसी, हाफ़िज़ कफील हुसैन, शाहनवाज़ कादरी, जमालुद्दीन फारुकी, अबरार अहमद वारसी, मोहम्मद शाहिद चिश्ती, फाजिल चिश्ती, मोहम्मद फैज़ान रज़ा अज़हरी, आज़म महमूद, हाफ़िज़ मोहम्मद नदीम, मोहम्मद रज़ा खान, सैय्यद मोहम्मद तलहा, अयाज़ अहमद चिश्ती, एजाज़ रशीद, सरफराज खान, हिफज़ान खान, मोहम्मद वसीम, हबीब बादशाह, मोहम्मद जावेद कादरी, मोहम्मद ज़ुबैर कादरी, जलील खान, एजाज़ अहमद, निज़ाम कुरैशी, मोहम्मद माबूद, मोहम्मद आलम, मुज्जिमल फारुकी, वसीम अंसारी, नोमान अज़हरी, मोहम्मद अदनान अज़हरी, मोहतशिम खान, मोहम्मद तौहिद, बाबू अली, खादिम खानकाहे हुसैनी अफ़ज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *