कानपुर नगर
मृतक दरोगा पाल के निधन पर कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने जताया शोक
– परिवार को दिलाया 15 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग
– अंतिम संस्कार व तेरहवीं का खर्च उठायेगी संस्था
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन भवन में लगे कर्मयोगी दरोगा पाल के निधन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने दुख व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण सहकारी संघ (UPRNSS) के ठेकेदार मयंक मिश्रा से पांच लाख रुपये उनके पिता व दस लाख रुपए उनकी पत्नी के नाम पर चेक दिलाकर उनके परिवार का आर्थिक सहयोग किया। इसके साथ ही अंतिम संस्कार एवं तेरहवीं का भी पूरा खर्चा कार्यदायी ठेकेदार के द्वारा किया जाएगा।
