पुलिस कमिश्नरेट के मेहनती कर्मठ जांबाजों को एसोसिशन ने फिर किया सम्मानित
पुलिस कमीश्नर असीम अरुण के नेतृत्व मे अफसरों के कार्यो की प्रशंसा
हम गलत का विरोध तो अच्छा कार्य करने वालो की प्रशंसा भी करते है
मुकुल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष
सराफा व्यवसाइयों की कठिन घड़ी मे मदद व सहयोग के लिए अब तक एक दर्जन से ज्यादा प्रशासनिक अफसरों को सम्मानित किया जा चुका है
पुष्पेन्द्र जायसवाल
अध्यक्ष
अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद
कानपुर. उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स एसोसिशन के तत्वाधान मे प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा के संयोजन मे तथा अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जायसवाल के सानिध्य मे सराफा व्यवसाइयों ने पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद विभिन्न मौको पर व्यापारियो की मदद के लिए लगातर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो का सम्मान कर हौसलाफजाई कर रही है पुलिस कमीश्नर असीम अरुण अपर पुलिस आयुक्त क़ानून व्यवस्था आकाश कुलहरी तथा अपर पुलिस उपायुक्त वी आई पी इंटेलिजेंस राहुल मिठास सी ओ कलक्टर गंज/ एल आई यूं सूक्ष्म प्रकाश के कार्यो की तारीफ तथा उनके नेतृत्व मे कर रही तेज तर्रार टीम के मेहनती कर्मठ आफिसरों की हौसलाफजाई करते हुऐ. विगत दिनो S H O अजय सेठ सत्यदेव शर्मा राजेश पाठक अश्वनी पाण्डे आदि को सम्मानित किया इसी कड़ी मे पुलिस अफसरों मे जितेंद्र कुमार तथा जनता व प्रशासन के बीच सामंजस्य बनाए रखने तथा उनके दुख दर्द उत्पीड़न की बात उच्चाधिकारियों तक पहुचा कर धरना प्रदर्शन की नौबत न आने देने के लिए तथा कोरोना काल मे अपनी जान जोखिम मे डाल डिऊटी के साथ जरूरत मन्द लोगो की मदद मे सबसे आगे रहने वाले संजीव दीक्षित जी तथा मनीष सिंह जी को सैकडो की भीड़ की मौजूदगी मे तालियों की गड़गड़ाहट मे फूलमाला पगड़ी साल दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया. इस मौके पर.उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स एसोसिशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा.अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जायसबाल.छावनी ज्वैलर्स एसोसिशन अध्यक्ष बाबी वर्मा. तथा.मीडिया प्रभारी कृष्णा वर्मा राकेश वर्मा लक्ष्मी गुप्ता अब्दुल्ला अंसारी सोमेंन वर्मा विनीत गुप्ता आलिम वेग सतीश वर्मा रामेन्द्र सिंह राजेश राजपूत अजय वर्मा राकेश सोनी आदि लोग मौजूद थे
