अटल जन्मजयंती शताब्दी समारोह अभियान के अंतर्गत अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन
आज अटल जन्मजयंती शताब्दी समारोह अभियान के अंतर्गत नगर निगम सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री व कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए अटल जी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि अटल जी की समन्वयवादी नेतृत्व ,राष्ट्रहित के लिए गए उनके लिए गए ऐतिहासिक निर्णय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से एस आई आर अभियान के द्वितीय चरण में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने ए एस डी लिस्ट का घर घर जाकर परीक्षण करने व नव मतदाता बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाने को कहा।आभार जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी,एम एल सी सलिल विश्नोई,शिवराम सिंह, रघुनंद भदौरिया नवीन पंडित, संयोजक विनय सिंह पटेल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा आदि उपस्थित रहे।
