*ब्रेकिंग न्यूज़*

कानपुर। सीसामऊ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त दर्शनपुरवा निवासी सनी सिंह चौहान के रूप में हूई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *