*सम्पूर्ण समाधान दिवस पर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय, ने सुनी जन समस्याएँ…*

 

दिनांक 05.01.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर *जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी* द्वारा तहसील घाटमपुर संपूर्ण समाधान दिवस अन्तर्गत जन-सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। *मौके पर श्रीमान उपजिलाधिकारी, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर, श्रीमान मुख्य चिकित्साधिकारी* मौजूद रहे ।

 

जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करें।

शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो, इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे त्वरित कार्रवाई करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी दें।

 

आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक और धैर्यपूर्वक सुना जाए व शीघ्र निस्तारण किया जाए ।

स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *