*लेसिक एकादश ने एक बेहद रोमांचक मैच में स्ट्रीट स्पार्टन क्लब को 2 रन से हराकर किया अगले चक्र में प्रवेश*
कानपुर। भरत स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रथम लेसिक ट्रॉफी त्रिकोणीय श्रृंखला में खेले गए मैच में लेसिक एकादश और स्ट्रीट स्पार्टन क्लब के बीच रामकली स्टेडियम में खेले गए मैच में लेसिक एकादश ने एक बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में स्ट्रीट स्पार्टन क्लब को 2 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर लेसिक एकादश के कप्तान विमल अग्रवाल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए लेसिक एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में ओपनर सोनू (28 रन), अभिषेक मिश्र (25 रन), तथा हर्ष कुमार (16 रन) की बदौलत 131 रन बनाए। स्ट्रीट स्पार्टन के और से आशीष शुक्ला और ए के पुनिया ने 33 विकेट प्राप्त किए, इसके अलावा सचिन ने 2 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलते हुए स्ट्रीट स्पार्टन क्लब के जुझारू बल्लेबाज प्रहलाद सिंह (62 रन) ने अन्त के ओवर तक अपनी टीम को जिताने का भरसक प्रयास किया लेकिन शुभम चौधरी ने उन्हें आउट कर नाटकीय तरीके से मात्र 2 रन से रोमांचक जीत अपने पक्ष में कर ली। उसके अलावा पुष्कर पांडे एवं सचिन ने 16, 16 रन का योगदान किया। लेसिक एकादश की और गेंदबाज सोनू को 3 तथा अंशुमान एवं अभिषेक ने 2,2 विकेट प्राप्त किए।
जितेन्द्र मिश्रा ( प्रतियोगिता सदस्य)
मोबाइल नंबर 7905812096
