विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हुई सम सेमेस्टर की कक्षाएं, साथ ही मृतक दरोगा पाल के निधन पर कुलपति ने जताया शोक
कानपुर नगर के कल्यानपुर समीप श्री छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की कक्षाएं आज से प्रारम्भ की जाएंगी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अकादमिक कार्यक्रम के तहत स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं निर्धारित तिथि से नियमित रूप से संचालित होंगी। विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक प्रोफ़ेसर बृष्टि मित्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सम सेमेस्टर की कक्षाओं को लेकर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों, संकायों एवं संबद्ध शिक्षण इकाइयों में शिक्षण कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से प्रारम्भ किया जाएगा । ताकि शैक्षणिक सत्र सुचारु रूप से संचालित हो सके, प्रोफेसर मित्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित तिथि से कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहें एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी अकादमिक कैलेंडर तथा विभागीय सूचनाओं का पालन करें
