एनीमल लवर जनसेवा के यू पी तिरंगा गौरव सम्मान 2025 से किया सम्मानित
एनिमल लवर और आम जनमानस को सहयोग भावना सारी खूबियां है सम्मान आवश्यक
भारतवर्ष में तिरंगा अगरबत्ती से एकता की खुशबू बिखरने वाले समाजसेवी पंडित नरेंद्र शर्मा आम जनमानस की मदद के लिए सर्वोपरि आगे रहते हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वालों को समय-समय पर सम्मानित करते रहते हैं
प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की हौसला अफजाई के लिए के यू पी गौरव सम्मान 2025 की कड़ी में कानपुर अयोध्या बनारस गोरखपुर कन्नौज बाराबंकी आदि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अच्छी सराहनीय कार्य शैली एनिमल लवर के नाम से चर्चित,
संजीव दीक्षित जी को देना सर्वसम्मति से तय हुआ, सभी की मदद करने वाले संजीव दीक्षित की प्रशंसा पूरे प्रदेश में होती है वही एनीमल लवर के रूप मे करने वाला कार्य भी सभी के द्वारा सराहा जा रहा है, इसी कड़ी में सराहनीय जन सेवा कार्यो के लिए, जनता व प्रशासन के मध्य कड़ी का कार्य करने वाले लोगों की जन समस्याओं को निदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संजीव दीक्षित जी को समाजसेवी पं नरेंद्र शर्माजी द्वारा यू पी तिरंगा गौरव 2025 सम्मान से सम्मानित किया गया, इस मोके पर संजीव दीक्षित को तिरंगा परिवार द्वारा सम्मानित किए जाने पर कानपुर वरिष्ठ मीडिया एजेंसी डाप्स के धर्मेश चतुर्वेदी,दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक पांडे मोनू, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी,व विराट गुप्ता प्रदीप गुप्ता,अखिल भारतीय कानपुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी व, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, व नगर महामंत्री सचिन त्रिवेदी अनुराग साहू, आदि गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी।
