पेंशनरों ने नव वर्ष घरेलू कामगार मजदूर को सम्मानित कर बर्तनों का उपहार किया भेंट
कानपुर-सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान में नव वर्ष पर घरेलू कामगार ईमानदार कर्मठ मजदूर को सम्मानित कर उनको जीवन की आवश्यकता के आधार पर बर्तनों को दिये जाने के योजना के तहत लक्ष्मी पुरवा निर्धन कच्ची बस्ती निवासी वीरेन्द्र उर्फ बच्चा एंव उनकी पत्नी आशा देवी सेवानिवृत्त एसोसिएशन के पदाधिकारी उनके घर पहुंच कर उनको माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनको 21 बर्तनों का सेट उपहार अध्यक्ष बीएल गुलाबिया एंव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने दिया, कार्यक्रम के दौरान बीएल गुलाबिया ने बताया कि हर वर्ष ऐसा करने से गरीब मेहनत कश मजदूरों में ईमानदारी जजवा कायम होगा और मजदूर अपनी मेहनत ईमानदारी के बल पर समाज में अपना नाम रोशन करेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएल गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, आरपी श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर के साथ संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील सुमन विशेष रूप से उपस्थित रहकर गरीब मजदूर परिवार के कार्यों की सराहना किया
