कानपुर

 

कानपुर पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो अलग-अलग गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

सीसामऊ थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑटो में सवारी बैठाकर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने इस मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी कानपुर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 6320 रुपये नकद और एक ऑटो बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि चारों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्रवाई पर डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

वहीं दूसरी ओर चमनगंज थाना पुलिस को भी बड़ी कामयाबी मिली है। स्कूटी से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई है। दोनों आरोपी भी पहले से लूट और चोरी के मामलों में वांछित रहे हैं।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि कानपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *