कानपुर

कल्याणपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बुलेट के साथ दबोचा.

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चमी जोन के कल्याणपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुलेट बाइक चोरी कर फरार हो रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर चोर चौबेपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य शातिर चोरों की तलाश की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *