चमनगंज पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 7 मोबाइल और स्कूटी बरामद
कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चमनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल छिनैती करने वाले दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 चोरी/छीने गए मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. इकराम (18) और अतमश (22) निवासी नजीराबाग, बेकनगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चमनगंज, बजरिया, बेकनगंज समेत अन्य थाना क्षेत्रों में राह चलते मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
बरामद मोबाइलों का मिलान संबंधित थानों में दर्ज मुकदमों से किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों पर पहले से भी छिनैती और चोरी के कई मुकदमे दर्ज बताए गए जिन्हें सलाखों का रास्ता दिखाया गया
