कानपुर

2 करोड़ के ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। थाना चकेरी पुलिस ने लगभग 2 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आदित्य सिंह (37), निवासी सैनिक नगर, अहिरवां के रूप में हुई है। उसे आज सुबह लगभग 6.30 बजे मेन जीटी रोड पर जनरल स्टोर कट के पास से पकड़ा गया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने ‘SSRA ग्रुप’ नामक एक फर्जी फर्म बनाकर और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए, शिकायतकर्ता को ईमेल के जरिए बरगलाया और करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में थाना चकेरी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *