श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह की 94 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह की 94 वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में उनकी स्मृतियों को स्मरण करते हुए में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के नेतृत्व में 1991 में उत्तर प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। जिस समय कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली प्रदेश में भ्रष्टाचार, अराजकता, गुंडागर्दी का बोलबाला था,उन्होंने कड़क प्रशासक के रूप में उस पर अंकुश लगाते हुए प्रदेश को सुशासन की राह पर ले जाने का काम किया,और गरीबों,पिछड़ों, दलितों किसानों,नवजवानों,महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ देते हुए प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए।
बाबू जी कल्याण सिंह ने अयोध्या में 500 वर्षों की गुलामी के प्रतीक विवादित ढांचे को हटाने के रामभक्तों,साधु संतों सनातनियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए खुद अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए प्रभु श्री राम के नाम पर अपनी सरकार का बलिदान कर दिया।कल्याण सिंह जी एक राजनेता, कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, विधायक, सांसद,मुख्यमंत्री,राजपाल के रूप में उनकी स्मृतियां हम सब कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की धरोहर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मुरली मःनोहर जोशी को पत्र के माध्यम से उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप अवधेश सोनकर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,संतोष शुक्ला,अभिनव दीक्षित,जन्मेजय सिंह, सतेंद्र पांडेय शिवांग मिश्रा अनुपम मिश्रा,सीमा एमबीए,आनंद मिश्रा,प्रमोद विश्वकर्मा दीपक सिंह रोहित साहू,सुनील जायसवाल,पारस मदान कमल तिवारी,अंशु ठाकुर,सुनीता गौड़,किरन तिवारी, चंद्रमणि चौबे, मनीष त्रिपाठी राम जी शुक्ला पूनम कंवर, अनुराग त्रिपाठी रवि पांडे,सरिता सैनी सुमन सक्सेना प्रभाकर अवस्थी अभिषेक दीक्षित,राधा सैनी नर्मदा पांडेय,आदि उपस्थित रहे।
