कानपुर
कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के जाजमऊ थाना क्षेत्र के तड़बगिया इलाके में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी…!!
नकाबपोश बदमाशों ने एक ई-रिक्शा पर गोली चला दी, जिसमें चालक समेत चार सवारियां बाल-बाल बच गईं। गोली ई-रिक्शा की हेडलाइट में लगी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल के दौरान घटनास्थल मौके से एक खाली खोखा बरामद।पीड़ित मोहर्रम अली उर्फ राजू निवासी अखलाक नगर, गंगाघाट (उन्नाव) अपनी मां के साथ बहन से मिलने तड़बगिया आए थे। पारिवारिक विवाद के बाद आरोप है कि कल्लूपुरवा निवासी रामशंकर ने साथी के साथ ई-रिक्शा रोककर फायरिंग की।सूचना पर जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
