#कानपुर नगर
*कानपुर जाजमऊ चेकपोस्ट पर उल्टी दिशा से आई कार ने डंपर से टक्कर मारी, पांच लोगों की जान बची*
कानपुर के जाजमऊ स्थित चेकपोस्ट पर मंगलवार की भोर एक कार चालक ने उल्टी दिशा से आते हुए डंपर से टक्कर मार दी। यह हादसा जल्दबाजी और स्टंटबाजी के दौरान हुआ। कार में पांच लोग सवार थे, लेकिन डंपर चालक की सूझबूझ से सभी की जान बच गई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नई चुंगी से उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने डंपर को टक्कर मारी। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी भाग निकले। डंपर चालक और कार चालक से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि चेकपोस्ट पर देर रात तक खुली चाय की दुकानों के कारण लोगों का जमावड़ा और स्टंटबाजी होती रहती है, जिससे अक्सर ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।
