कानपुर में महापौर के विरोध में खड़े भाजपा के पार्षदों ने अब शहर के विभिन्न वार्डों में हुए विकास कार्यों का हिसाब नगर निगम से मांगा है। नगर निगम के पार्षदों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मुलाकात की और उन्हें लिखित पत्र देकर पूरे खर्च का लेखा-जोखा उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

वार्ड-10 की पार्षद लक्ष्मी कोरी ने लिखित रूप से नगर आयुक्त को पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने 14वें और 15वें वित्त के तहत शहर में होने वाले सभी विकास कार्यों की सूची और इसमें हुए खर्च की जानकारी नगर निगम से मांगी है। जिसके बाद नगर आयुक्त ने पार्षदों को जल्दी ही सारी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *