भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी का 13 जनवरी को कानपुर में प्रथम आगमन

 

भव्य स्वागत एवं वृहत क्षेत्रीय बैठक की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

 

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के 13 जनवरी को कानपुर में प्रथम आगमन को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाजमऊ से लेकर एच.बी.टी.यू. सभागार तक स्वागत यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार एवं पार्टी ध्वजों के माध्यम से उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया जाएगा। स्वागत की जिम्मेदारी विधानसभा वार कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

बैठक के उपरांत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा एच.बी.टी.यू. सभागार का निरीक्षण भी किया गया। इसी सभागार में 13 जनवरी को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की वृहत क्षेत्रीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी संबोधित करेंगे। इस बैठक में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जाजमऊ से एच.बी.टी.यू. सभागार तक पूरे मार्ग को भाजपा के झंडों, बैनरों एवं भव्य स्वागत द्वारों से सजाया जाएगा और नगर को भगवामय किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता,सुनील तिवारी ,पवन प्रताप सिंह, एम एल सी मानवेंद्र सिंह, विधायक राहुल बच्चा सोनकर, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, अनुराग शर्मा,सुनील साहू संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह,जनमेजय सिंह शिवांग मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ करने का आह्वान किया गया, जिससे प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *