
आर्मेनिया के डॉ. राहुल सेठी को “चरक सम्मान”
नव वर्ष में सेंट्रल प्रेस क्लब द्वारा मेधा अलंकरण की अनूठी पहल !
सुशील सेठी “सेवा रत्न” से अलंकृत
डॉ. राहुल अनिल सेठी “चरक सम्मान” से विभूषित
कानपुर।
नव वर्ष में सेंट्रल प्रेस क्लब ने मेधा अलंकरण की अनूठी पहल शुरू की है। इसी क्रम में बर्रा 2 में एक कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सुशील सेठी “स्वीटी भइया ” को संस्था ने सेवा रत्न सम्मान से विभूषित किया। उन्हें यथार्थ गीता भेंट की गई। स्वीटी सेठी अपनी सरलता और सहजता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मानव सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाया है।
इस अवसर पर कानपुर की धरती से निकलकर विश्व पटल पर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. राहुल अनिल सेठी को “चरक सम्मान” से अलंकृत किया गया। उन्हें लोकसभा में विमोचित लॉक डाउन मन की बात पुस्तक भेंट की गई।
डॉ राहुल अनिल सेठी येरेवान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी आर्मेनिया में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स अफेयर्स के हेड,आर्मेनिया के भारतीय दूतावास में कंसलटेंट फिजिशियन के रूप में कार्यरत हैं। उनके कई लेख व विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।
इसके अलावा साहित्य,कला में भी डॉ. सेठी की गहरी रुचि है।
इस अवसर पर संबंध मीडिया कंसलटेंसी प्रा. लि. के निदेशक सौरभ ओमर, अनुज कुमार, रवि राठौर, एडवोकेट गगन सेठी, अंश ओमर, प्रभात तिवारी, वीरेश मिश्रा, सहित अन्य साहित्य अनुरागी उपस्तिथ रहे।
