कानपुर

 

कानपुर के ट्रैफिक प्वाइंट मूलगंज चौराहे में ट्रैफिक पुलिस अपनी जान जोखिम में डाल कर, कर रही अवैध वसूली।

 

कानपुर के ट्रैफिक प्वाइंट मूलगंज चौराहे में ट्रैफिक पुलिस दौड़ दौड़ कर गाड़ियों को रोक रही और अपनी और वाहन चालकों की जिंदगी खतरे में डाल रही है,जिसके चलते हो सकता है बड़ा हादसा।ट्रैफिक डीसीपी के मुताबिक वाहनों की फोटो खींच कर चलते वाहनों की बिना हेलमेट या अन्य वांछित कागजों पर ऑनलाइन चालान करना होता है, न कि अपनी और वाहन चालकों की जिंदगी खतरे में डाल कर अचानक गाड़ियों को रोक कर उगाही करना अपराध की श्रेणी में आता है।लेकिन इससे इनको कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा ट्रैफिक डीसीपी महोदय के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं है।ट्रैफिक प्वाइंट मूलगंज चौराहा ही नहीं , सी टी आई चौराहा ,और आई आई टी,मैनावती ट्रैफिक प्वाइंट जैसे जाने कितने चौराहे है जहां खुलेआम काली कमाई का धंधा जोर शोर से चल रहा है।ट्रैफिक डीसीपी महोदय और अन्य ट्रैफिक अधिकारी आंखों में तेल डाल कर उगाही का तमाशा देख रहे है,न की कोई कार्यवाही कर रहे है, जिससे बसूली बाजों के हौसले और बुलंद हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *