सपा ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट रोल मतदाता सूची विधानसभा अध्यक्षों को सौंपी, 4,67,461 मतदाताओं के नाम काटे गए।

 

गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा पीडीए के मतों के साथ हुआ अन्याय

 

सपा 13 जनवरी को डीएम शहर को एस.आई.आर. पर ज्ञापन सौंपेगी।

 

 

​कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर के गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों तथा पीडीए टीम की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में नवीन मार्केट में आरम्भ हुई।

 

​बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों को अलग-अलग गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर, कानपुर कैंट की ड्राफ्ट रोल मतदाता सूची (S.I.R) सौंपते हुए कहा कि सभी लोग वार्ड स्तर की बैठक करेंगे व ड्राफ्ट रोल का अध्ययन कर इसकी रिपोर्ट तैयार करके 11 जनवरी तक कार्यालय में दें। जिससे पूरी आकलन रिपोर्ट तैयार कर, एक ज्ञापन शहर जिलाधिकारी को दिया जायेगा जिसका पूरा विवरण सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा जायेगा।

 

​अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि गोविन्दनगर में 98,212, सीसामऊ में 64,488, आर्यनगर में 95,068, किदवईनगर में 85,096, तथा कैंट से 1,24,597, कुल 4,67,461 मतदाताओं को एस.आई.आर. से वंचित कर नाम हटा दिये गये हैं।

​अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि गोविन्दनगर क्षेत्र में पीडीए (PDA) के वोट सबसे ज्यादा काटे गये हैं लेकिन जो अपसेन्ट हैं उनका नाम वर्तमान ड्राफ्ट रोल में प्रकाशित है। सपा इसके लिये सर्वेक्षण टीम तैयार कर ली है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू महासचिव संजय सिंह बंटी,शबाब अबरार, मुमताज मंसूरी,आकाश यादव, मो सारिया, वरुण जयसवाल, आसिफ क़ादरी, हुकुम सिंह, नवीन दीक्षित,जस्वेन्द्र निषाद, हेमंत गुप्ता,इशरत इराकी,प्रवीण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *