दिनांक 07.01.2026 को मिनी कंट्रोल द्वारा समय 21:54 बजे सूचना fs बिल्हौर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोगोमऊ थाना चौबेपुर क्षेत्र मे एक गोदाम में आग लगी है जिस पर एफएस बिल्हौर से वाहन संख्या 4129 यूनिट के सहित शीघ्र ही घटनास्थल के लिए प्रस्थान हुआ मौके पर पहुंच कर देखा एक गोदाम जिसमे जूट के बोरे भरे हुए थे उसमें भयंकर आग लगी थी जिसको देखते हुए अतिरिक्त फायर टैंकरों की मांग की गई जिस पर विभिन्न फायर स्टेशनों से 04 फायर टैंकर मय यूनिट घटनास्थल पर अतिशीघ्र उपस्थित हुए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय भी शीघ्र ही घटनास्थल पर उपस्थित हुए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय के दिशा निर्देश में सभी यूनिटों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *