Kanpur…
*कानपुर* के चकेरी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है। किशोर ने यह असलहा 4000 रुपये में उन्नाव से खरीदा था और इलाके में रौब दिखा रहा था। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस को सूचना मिली थी कि सफीपुर इलाके का एक नाबालिग हाथ में असलहा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एचएल कॉलोनी के पास से आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक असलहा और एक कारतूस बरामद हुआ।पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसने यह असलहा उन्नाव के कटरी इलाके से 4000 रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी किशोर पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस अब असलहा तस्करी करने वाले बदमाश की तलाश कर रही है।
