कानपुर

 

कानपुर कमिश्नरेट के कल्याणपुर में शराब के नशे का लती सोनू नाम के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

परिवार जनों का कहना है घर से जाने के बाद कई दिन तक घर नहीं आता था।

 

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चमी जोन कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक अचानक बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख–पुकार मच गई। परिजन मौत को संदिग्ध बताते हुए घटना की जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर फ़ैरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों को एकत्रित करने में जुटे…!!कल्याणपुर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। युवक की मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *