कानपुर
बेखौफ दबंगों का युवक पर हमला, इलाके में दहशत
कोहना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बेखौफ दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। आरोप है कि 15–20 युवकों ने पहले इलाके में पत्थरबाजी की, इसके बाद पुराना कानपुर निवासी विशाल गुप्ता को निशाना बनाते हुए मारपीट कर दी। हमले में विशाल बाल-बाल बच गया, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। चौकी प्रभारी रानी घाट शैंकी त्यागी ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्यवाई की जाएगी।
