कानपुर ब्रेकिंग
कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन पर शहर हो नशामुक्त अभियान पर पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया के नेतृत्व में क्षेत्र में चलाया जा रहा अपराध नियंत्रण अभियान
पुलिस का अपराध विरोधी अभियान फिर हुआ सफल, खाकी की बढ़ी शान
पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस के सघन अपराध विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। मादक पदार्थों की बिक्री पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 400 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध की रफ्तार पर प्रभावी अंकुश लगता दिखाई दे रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुज शुक्ला, निवासी रतनपुर कटिहार चौराहा के रूप में हुई है। यह कार्रवाई थाना पनकी के रतनपुर क्षेत्र में की गई।पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया के नेतृत्व में पनकी क्षेत्र में लगातार अपराधियों और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को जैसे ही मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली, टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त को धरदबोचा।
