गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत पात्र मतदाताओं के एक लाख नाम कट जाने पर, नई प्रकाशित मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने उपरांत आज, विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने भारत के नागरिक होने के नाते से जिला निर्वाचन आयोग को एक लिखित शिकायती पत्र प्रेषित किया।इसके साथ ही विधायक जी ने पूरी विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर, एक-एक प्रभारी बनाकर, फिर प्रत्येक सेक्टर पर,जिसमें 6 से 7 बूथ आते हैं, उस पर एक प्रभारी बनाकर,और इन सब के ऊपर पूरी विधानसभा में एक-एक कार्यकर्ता को 35-35 बुथों का आवंटन करके,कुल 10 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति जिला अध्यक्ष जी की उपस्थिति में बैठक में सुनिश्चित करी इस संरचना को जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित जी ने आगे बढाते हुए, विधानसभा के कुल चारों मंडल में एक एक सहसंयोजक और एक विधानसभा से संयोजक के नाते से सत्येंद्र पांडे जी के नेतृत्व में प्रत्येक सेक्टर की बैठकों को सुनिश्चित कराया।
*विधायक जी ने बताया कि, अपनी विधानसभा अंतर्गत 437 जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की टीम मिल करके, 01 लाख छूटे हुए पात्र लोगों को,30 जनवरी तक चलने वाले,इस विशेष प्रगाड़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत,बनवाएंगे मतदाता*
विधायक जी ने उक्त बैठक में कहा कि हम सब लोग, भारत के नागरिक होने के नाते से, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, अपने नागरिक कर्तव्य का पालन करते हुए, विधानसभा के नामित 01 संयोजक एवं 04 सह संयोजक और 10 कार्यकर्ता (जिनमें से,प्रत्येक को 35-35 बूथ की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही अंतर्गत) के नेतृत्व में और कंट्रोल रूम के कुल 05 सदस्य महिला टीम के नेतृत्व में,67 सेक्टर प्रभारियों सहित, यह सब मिलाकर,उक्त कुल 437 लोगों की टीम, प्रत्येक बूथ पर 350 छूटे हुए पात्र मतदाताओं को,BLO से संपर्क करके, उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करके मतदाता बनवाएंगे। यानी प्रत्येक बूथ पर, कम से कम 350 सौ पात्र लोगों को, मतदाता बनवाने का लक्ष्य है।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित जी एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी जी एवं दीपक सिंह जी,सत्येंद्र पांडे जी, किरन तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष गण अजय राय, दीपक शुक्ला, विजय पटेल, संतोष सिंह ,प्रियंका सिंह, ललित उपाध्याय ,नीरज गुप्ता, आकाश सिंह चंदेल ,अरुण दुबे, सुमन सक्सेना आदि लोग थे
*आग्रह-(जिला निर्वाचन अधिकारी/DM कानपुर को दिए गए शिकायती पत्र की प्रति संलग्न है)*
-विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
-10.01.2026
