दिनांक 10.01.2026 को *थाना समाधान दिवस* पर थाना सेनपश्चिमपारा पर *पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल* द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

पुलिस आयुक्त द्वारा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महोदय ने यह भी निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

*#समाधान_दिवस* के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *