इस कड़ाके की ठंड में द मॉल रोड मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा तहरी वितरण की गई
फूल बाग व्यापार मंडल के तत्वाधान में अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में फूल बाग स्थित खादी आश्रम के निकट ओम फोटो के सामने तहरी वितरित की गई
अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि यह तहरी वितरित करने का कार्यक्रम वह पिछले 42 वर्षों से करते आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हमारा व्यापार मंडल किसी भी राजनीतिक दल को सपोर्ट नहीं करता है, हमारा सिर्फ जन सेवा का उद्देश्य रहता है और सामाजिक कार्यों में हमारा व्यापार मंडल बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है।
इस मौके पर युवा नेता शिवम गुप्ता ने बताया कि गरीबों का भोजन वितरित करने पर जो सुख शांति मिलती है उसकी अनुकंपा नहीं की जा सकती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष चंद्र गुप्ता, दिनेश यादव, शिवम गुप्ता, श्रेय अग्निहोत्री, शुभ अग्निहोत्री, सचिन आदि लोग मौजूद रहे।
