बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि मंदिरों पर हमले, महिलाओं-बच्चों के साथ हिंसा और जबरन पलायन की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं, लेकिन भारत सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
आप ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करते हुए भारत-बांग्लादेश के व्यापारिक व कूटनीतिक संबंध समाप्त करने, बांग्लादेश को दी जा रही बिजली आपूर्ति रोकने और अडानी समूह की बिजली आपूर्ति पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि भारत को अपनी नैतिक और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए पीड़ित हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए
