सर्दी में राहत _ महिला मंडल ने गरीबों को बांटे कपड़े

…..भंडारे में गर्म पूड़ी सब्जी वितरण

…. श्री ओम जय जगदीश मण्डल की महिला मंडल ने दिखाई मानवता की मिसाल

कानपुर। भीषण शीतलहर के बीच शहर में गरीब और असहाय परिवारों की मदद के लिए श्री ओम जय जगदीश मण्डल के संरक्षण में महिला मंडल ने एक सराहनीय आयोजन किया। कलक्टर गंज चौराहा के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में पुराने लेकिन उपयोगी कपड़ों का बड़े पैमाने पर वितरण किया गया, साथ ही हजारों लोगों ने गरमागरम पूड़ी, सब्जी और बूंदी का स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया। इस पहल से ठंड की मार झेल रहे गरीब परिवारों को काफी राहत मिली और वे इस कड़ाके की सर्दी में खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

कार्यक्रम में महिलाओं ने विशेष उत्साह दिखाते हुए गरीबों की सेवा की। पुराने कपड़ों का संग्रह और वितरण इतना सुव्यवस्थित तरीके से किया गया कि हजारों जरूरतमंदों तक पहुंच सका। भंडारे में तैयार की गई पूड़ी-सब्जी और मीठी बूंदी ने सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम प्रकाश ओमर, धर्म प्रकाश, डॉ. श्यामबाबू जी, अजय गुप्त, श्री कृष्ण गुप्त बब्बू, जगदीश गुप्त, अनूप गुप्त, अज्जू गुप्त, जे सी गुप्त, पिंकी गुप्ता, रश्मि गुप्ता, अर्चना गुप्ता सहित महिला मंडल की कई सदस्याएं सक्रिय रूप से सेवा में जुटी रहीं। इन सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *