नामांकन के अंतिम दिन उमड़े व्यापारी: 20 पदों पर 25 प्रत्याशी मैदान में

….कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण त्रैवार्षिक चुनाव

 

कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण के त्रिवार्षिक चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। व्यापारियों ने ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकालकर प्रत्याशियों का जोरदार समर्थन किया। विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचे, कानपुर दक्षिण के सभी स्थानीय व्यापार मंडलों के सदस्यों ने भी खुलकर हिस्सा लिया। इस माहौल ने साफ कर दिया कि इस बार चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता लाला ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्मल त्रिपाठी और अचल गुप्ता सहित कुल 2 नामांकन प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर निर्मल त्रिपाठी, अरविंद सचान और पवन तिवारी सहित 3 नामांकन दाखिल किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक अग्रवाल ने एकमात्र नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बलदेव राज मल्होत्रा और संजय कुमार गुप्ता सहित 2 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अवनीश शुक्ला मोनू, संजय गुप्ता, अशफाक ब्रदर, उदयभान सिंह, विनोद पाल और जमुना प्रसाद वर्मा सहित 6 नामांकन आए। वरिष्ठ मंत्री पद पर गौरव कुमार तिवारी और अमोल वर्मा सहित 2 नामांकन हुए। मंत्री पद के लिए सुधीर चंद्र द्विवेदी, राजेश कुमार सुनेजा, नजरुल हसन साहब रिजवी, प्रभात जायसवाल और राजीव कुमार अग्रवाल सहित 5 नामांकन प्राप्त हुए। प्रचार मंत्री हेतु कृष्णा कुमार सिंह ने एक नामांकन किया। संगठन मंत्री पद के लिए दिवेश ओमर, पंकज कुमार और नवीन चंद्र गुप्ता सहित 3 नामांकन दाखिल किए गए। कुल 20 पदों के लिए 25 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

नामांकन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी चंद्रप्रकाश सोमानी, देवी प्रसाद खन्ना, सरताज अहमद और

प्रदीप पांडे की देखरेख में पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *