ऐ खुदा तेरी रहमत टूटे हुए दिलों का सहारा है तू हम पर माँ बाप से जियादा मेहरबान है

 

 

कानपूर आल इंडिया गरीब नवाज़ कोंसिल के बैनर तले गरीब नवाज़ फाउन्डेशन के तत्वाधान में 56 पार्क जूही लाल कालोनी में आखरी कुल 10 बजे बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिस में कोंसिल के कोमी सदर मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी इमाम ईदगाह गद्दियाना ने दुआ करते हुए कहा अल्लाह पाक को अपने बन्दों का सवाल (मांगना ) बहुत पसंद है ! ऐ लोगो आओ आज हम अपने ख्वाजा पिया के सदक़े अपने रब से मांगें ! ऐ अल्लाह तेरी रहमत टूटे हुवे दिलों का सहारा है ऐ अल्लाह तू हम पर माँ बाप से भी ज़ियादा मेहरबान है ऐ अल्लाह तू जो चाहता है वो करता है । तेरे चाहने में किसी का कोई दखल नहीं है चाहे तो एक पल में बड़े को छोटा और छोटे को बड़ा करदे। ऐ अल्लाह तू मजलूमों ,कमजोरों की फरियाद को सुनता है हम मजलूमों पर मेहरबानी फरमादे ऐ अल्लाह तू सारे जगत से ज़ुल्म व ज़ियादती और दहशत गर्दी को मिटादे विषेस रूप से हमारे भारत को अमन व शांति वाला देश बना दे! ऐ अल्लाह तू ही इंसाफ करने वाला है हुकमरानों के दिलों में इंसाफ डाल दे।ऐ अल्लाह हमारे हिर्दय को अपने डर से डरने वाला बना दे ! ऐ अल्लाह तू रहमान और रहीम है ऐ अल्लाह तू सभी जीव जंतुओं पर रहम फरमादे! ऐ अल्लाह तू ही हफीज़ (रक्षक) हमारी रक्षा कर मौलाना अशरफी ने गरीब नवाज़ के जिवन पर विस्तार से तक़रीर करते हुए कहा गरीब नवाज़ का मिशन लोगों को सही रास्ता दिखाना उनके अंदर से लालच,जलन,गुस्सा,घमंड,चुगली ,झूट ,गाली गलौज, मक्कारी को ख़त्म करके उनको सचाई, इमानदारी, भाईचारा, मेल, मोहब्बत, रहम दिली ,इंसाफ, मज़लूमो की मदद का पाठ पढाना था मालूम हो की की गरीब नवाज़ फाउन्डेशन के फखरुद्दीन(बाबू) नफीस हुसैन,निज़ामुद्दीन नसीमउद्दीन,शफीक अहमद, शराफतउल्लाह राजू काकरी, मुन्ना फर्नीचर, मुन्ना जादे,मेराज एल_ऐ _डी – अय्यूब खान ने घंटों खड़े होकर हजारों लोगों को लंगरे ग़रीब नवाज़ वितरित किया इससे पूर्व जलसे की शुरुआत कारी वारिस ओवैसी ने कुरान की तिलावत से किया| जलसे का संचालन हाफिज सुबहान अल्लाह ने किया अलहाज सय्यद खुर्शीद आलम व कारी मोहम्मद अहमद ने नातें पढ़ीं,भारत समेत पूरी दुनया में अमन शांति के लिए दुआ की गयी इस अवसर पर प्रमुख रूप से हाफ़िज़ मिनहाज अशरफी, मुफ्ती काज़िम ओवैसी,हाफ़िज़ शब्बीर हुसैन बरकाती आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *