राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में रोते हुए पहुंची दिव्यांग प्रमिला यादव

 

 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में पीड़ित दिव्यांगजनों ने अपनी समस्या रखी। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली ग्राम पंचायत दलेलपुर कि दिव्यांग महिला सफाई कर्मचारी प्रमिला यादव विकास भवन के अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर शिकायत लेकर पहुंची और फफक फफक कर रोने लगी। प्रमिला के पति का एक दिसम्बर को देहांत हो गया था, पति के अंतिम संस्कार व क्रिया कर्म के लिए छुट्टी का प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान व सहायक विकास अधिकारी विधनू को दिया था, जिला पंचायत राज अधिकारी से मिलकर छुट्टी स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। लेकिन अधिकारियों ने छुट्टी स्वीकृत करने कि बजाय प्रमिला का 17 दिन का वेतन काट दिया। ज्ञात हो कि प्रमिला ने विकास भवन के एक कर्मचारी को भ्रष्टाचार में एण्टी करप्शन विभाग के अधिकारियों से गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवाया था। तभी से अधिकारी प्रमिला का उत्पीड़न कर रहे हैं।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रमिला यादव को अधिकारियों के उत्पीड़न से मुक्त करवाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कि मांग करेगी। इसके बाद भी न्याय न मिला तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी विकास भवन में धरना प्रदर्शन करके न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।आज समस्या समाधान शिविर में राम बहादुर गुप्ता, रागनी प्रजापति, शिव कुमार, राधा सिंह ने पेंशन न मिलने, बब्ली,शिवशंकर ने उत्पीड़न, वैभव दीक्षित, कृष्ण कुमार अवस्थी,सत्य प्रकाश शुक्ला ने रोजगार के लिए ऋण न मिलने,पंकज कुमार, राम चन्द्र त्रिवेदी, राम कुमार तिवारी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने कि शिकायत दर्ज कराई।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान अधिकारियों से मिलकर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या हो वो शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नम्बर 4 कानपुर नगर सम्पर्क कर सकते हैं।आज समस्या समाधान शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, गोमती वर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *