भारत बचाओ मोर्चा के घटक दल 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

 

भारत बचाओ मोर्चे में शामिल सभी घटक दलों की एक बैठक गांधी प्रतिमा, फूलबाग में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्ष मानवतावादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर०एस० मानव ने की। बैठक का संचालन आदर्श लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने किया। बैठक में एन०डी०ए० एवं इण्डिया गठबंधन से दूरी रखने वाले राजनैतिक संगठनों व सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है जिसमें लगभग 32 राजनैतिक व सामाजिक संगठनों नें भाग लिया। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उ०प्र० के विधानसभा चुनाव को लेकर के महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारत बचाओ मोर्चे के घटक दल 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बैठक का संचालन करते हुए शाकिर अली उस्मानी ने कहा कि 2022 के विधानसभा में कांग्रेस पार्टी 403 सीटों पर लड़ी थी। परन्तु उसे 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार बहुजन समाज पार्टी भी उ०प्र० में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी थी परन्तु उसे एक सीट जीत में मिली थी। आम आदमी पार्टी अपना खाता भी खोलने में असफल रही। इसी प्रकार एम.आई.एम. पीस पार्टी, मुस्लिम लीग, मुस्लिम मजलिस, राष्ट्रीय उल्मा काउंसिल, इण्डियन नेशनल लीग भी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में असफल रही है। भारत बचाओ मोर्चा उ०प्र० में सपा व भाजपा का विकल्प बनकर चुनाव लड़ेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 30 मार्च 2026 तक उन सभी छोटे दलों को भारत बचाओ मोर्चा में शामिल किया जायेगा जिनकी रूचि भाजपा व समाजवादी पार्टी से दूरी बनाकर रखने की है।बैठक में राजनैतिक दलों के नेताओं के प्रमुख नाम डॉ राजवीर सिंह पाल दल सोनकर ईश्वर दयाल सेठ अजय विश्वकर्मा नंद सिंह चौहान इंजीनियर सुशील रत्नाकर बबलू अंसारी बी एन सिंह सुखदेव सिंह चंद्रयान संखवार डॉ हीरालाल जैसवार, इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *