आगामी मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 12 जनवरी 2025 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय द्वारा थाना ग्वालटोली क्षेत्रांतर्गत श्री परमट मंदिर एवं गंगा घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, समुचित प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, तथा घाटों एवं संपर्क मार्गों को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
भीड़ नियंत्रण एवं सुव्यवस्थित आवागमन हेतु बेरीकेडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्गों को स्पष्ट रूप से चिन्हित रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
