श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा लाजपत भवन, मोतीझील कानपुर नगर में आयोजित युवा चेतना-2026 ’’सजग सोच सुरक्षित भविष्य’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सम्बोधन के माध्यम से अवगत कराया गया कि डिजिटल दुनिया में सावधानी ही सुरक्षा है, युवा चेतना से ही साइबर अपराध पर रोक संभव है। मजबूत पासवर्ड, सचेत युवा, सुरक्षित भारत। साइबर अपराध के खिलाफ आज से ही जागरूक बनें। कार्यक्रम के दौरान श्री रघुवीर लाल, पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट, श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात, श्री रक्षित टंडन, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
2026-01-12
