वार्ड 64- सर्वोदय नगर का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त
कानपुर 213 सीसामऊ विधानसभा के वार्ड 64 सर्वोदय नगर में आजाद समाज पार्टी के कानपुर नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वकर्मा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक के माध्यम से कसावा (छिबरामऊ, कन्नौज) में होने वाली “संवैधानिक अधिकार बचाओ-भाईचारा बनाओ” कार्यक्रम की सूचना जन-जन तक पहुँचाई गई और बहुजन समाज के साथियों को एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आह्वान किया गया साथ ही बिंदा प्रसाद को वार्ड 64- सर्वोदय नगर का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इस अवसर पर मा. चाँद बाघमारे प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश धारिया महानगर प्रभारी गोविंद नगर विधानसभा सोनू वाल्मीकि महानगर उपाध्यक्ष, मो. शमीम महानगर संगठन मंत्री प्रदीप अंबेडकर जिला प्रवक्ता भीम आर्मी कानपुर, संतोष वाल्मीकि विधानसभा उपाध्यक्ष पन्नालाल,सतीश वर्मा सुरेश पप्पू व आदि सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
