सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में प्रतिबंधित पशुओं की हड्डियाँ, खाल एवं अवशेष दिखाई दिए, उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

घटनास्थल कस्बे से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों में, कब्रिस्तान से सटे दो इन्क्लोजर में स्थित पाया गया, जहाँ बड़ी मात्रा में पशु अवशेष मिले। मौके पर किसी ताज़ा या लाइव स्लॉटरिंग के प्रमाण नहीं पाए गए। पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण/पोस्टमार्टम कराया गया।

एफआईआर में कुल दस नामजद अभियुक्त दर्शाए गए हैं, जिनमें से अब तक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। पूछताछ की कार्यवाही प्रचलित है।

घटनास्थल थाना क्षेत्र से मात्र लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहाँ हल्का प्रभारी, बीट प्रभारी तथा एक पुलिस चौकी भी मौजूद है। इस दृष्टि से यह प्रकरण पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उक्त लापरवाही के संबंध में थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी, बीट प्रभारी तथा एक हेड कांस्टेबल के विरुद्ध (निलंबन/विभागीय) कार्रवाई की गई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि इस संबंध में पुलिस को पूर्व में कई बार फोन कर सूचना दी गई थी, किन्तु इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

घटना के दौरान कुछ अतिउत्साही युवकों द्वारा मौके पर खड़ी 3–4 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर शीशे आदि क्षतिग्रस्त कर दिए गए, जिनमें से कुछ वाहन स्थानीय लोगों के बताए गए हैं। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *