आतंकी अजहर मसूद का अधिवक्ताओ ने फूंका पुतला
भारत को आतंकियों के निशाने पर होने और उसे नेस्तनाबूद किए जाने की धमकी दिए जाने का विरोध करते हुए आज कानपुर कचहरी के शताब्दी गेट पर आतंकवादी अजहर मसूद का पुतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कानपुर कचहरी के अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह की गीदड़ भभकिया देना पाकिस्तान का काम है। पाकिस्तान का आतंकवादी अजहर मसूद आए दिन इस तरह की धमकियां देता रहता है। इसका ताजा उदाहरण है कि अभी उसने नई धमकी दी है कि हमारे पास 1000 मानव बम है जो कि पूरे भारत में तबाही मचा सकते हैं।अधिवक्ताओं ने कहा कि पहले अजहर मसूद अपने पाकिस्तान के अंदर झांक कर देखें जहां पर आए दिन आतंकी घटनाएं हो रही हैं और लोग मारे जा रहे हैं।हिंदुस्तान के ऊपर अगर आँख भी उठाने की कोशिश की तो हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर को याद कर ले। अब भारत वह देश नहीं जो किसी की धमकियों से डर जाए। अब यह नया भारत है यह भारत पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारता है और पूरे विश्व के सामने अपनी ताकत को दिखाता है। आतंकवादी यह समझ लें की अगर उनकी मौत आई हो तो वह भारत के अंदर कदम रखें नहीं तो जहां पर हैं बस वही चुपचाप बैठे रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम लोग सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवादियों से जंग करने के लिए तैयार हैं।
