यातायात दबाव,वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग एवं जाम की स्थिति का निरीक्षण किया गया
कानपुर, दिनांक 13.01.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण स्थल झकरकट्टी बस अड्डा टाटमिल चौराहा जरीब चौकी चौराहा हैलट हॉस्पिटल मार्ग गोल चौराहा निरीक्षण के प्रमुख बिंदुःझकरकट्टी बस स्टैंड के बाहर अनाधिकृत रूप से सड़क पर खड़ी परिवहन निगम की कुल 38 बसों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई तथा संबंधित बस चालकों एवं परिचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में निर्धारित स्थानों पर ही बसों को खड़ा करने के निर्देश दिए गए।प्रमुख चौराहों पर यातायात दबाव, वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग एवं जाम की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि पीक आवर्स में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जाए।अस्पताल मार्ग पर एम्बुलेंस एवं आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आज दिनांक 13.01.2026 में की गयी कार्यवाही का विवरण राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 62 ट्रक, 06 बस,188 चार पहिया/दो पहिया कुल 186 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।गंगा बैराज पर कुल 66 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें,रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं।वाहन चलाते समय हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
