मकर संक्रांति पर्व पर राहगीरों ने चखा भंडारे का प्रसाद

 

सरसौल। श्री लोकपालेश्वर महादेव मंदिर सब्जी मंडी के निकट उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट के पास श्री बाबा अमर नाथ सेवा मंडल व श्री श्याम प्रेमियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भंडारा में राहगीरों सहित कस्बा वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री श्याम प्रेमी परिवार द्वारा नववर्ष व मकरसंक्रांति पर्व पर भंडारा आयोजित किया गया जिसमे भक्तों ने पूजा अर्चना कर विशाल भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया जिसमे बड़ी संख्या में राहगीर भक्त प्रसाद लेने के लिए पहुंचे। देर शाम तक भंडारा चलता रहा जिसमे लोगों को बुलाकर प्रसाद दिया गया।

 

इस दौरान चंद्रभान सिंह परिहार,पम्मी गुप्ता,राहुल सिंह,अंकित तिवारी,अमित तिवारी, राजन चौरसिया छोटू तिवारी,अंशु, विक्रम सिंह रहे।

 

सरसौल समाचार व फोटो 1

सरसौल में भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते राहगीर व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *