बिहारेश्वर मंदिर में सुंदरकांड व भजन कीर्तन में उमड़ी भीड़
घाटमपुर । सजेती के अज्योरी गांव में स्थित बिहारेश्वर मन्दिर में मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर में सुंदरकांड का पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों श्रृद्धालु शामिल हुए। सुंदरकांड में समाजसेवी व शिव भक्त डॉ० रणवीर सचान ने मन्दिर में पूजा अर्चना की और सुंदरकांड का पाठ किया। डॉ० रणवीर सचान ने बताया कि मन्दिर में कई वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के सभी लोग गाजे बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हैं। उन्होंने बताया कि यह शिव मन्दिर बहुत प्राचीन है और इसकी ख्याति बहुत दूर दूर तक है। उन्होंने बताया कि अज्योरी गांव में स्थित बिहारेश्वर मन्दिर में सावन के महीने में भक्तों की भारी भीड़ यहां उमड़ती है और प्रत्येक सोमवार को मन्दिर में भक्तों की भीड़ रहती है।
